पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा ब्यास पहुंचे
ब्यास, 30 मई (नरिंदर सिंह) - पंजाब भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों आज डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास पहुंचे हैं। उनके काफिले की तस्वीरें सामने आई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों आज डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वे डेरा ब्यास से ही अपना जनसंपर्क अभियान भी शुरू करेंगे।
#Kewal Singh Dhillon
# BJP

