फैक्टरी में गैस लीक होने से दो लोगों की मौत

लुधियाना, 1 जून (परमिंदर सिंह आहूजा) - स्थानीय आर.के. रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण दो लोगों की मौत का मामला आज सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गैस रिसाव के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

#Gas Leakage