Delhi Fire: शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगने से मचा हड़कंप
नई दिल्ली, 1 जून - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्थित शिक्षा मंत्रालय के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर कार्यालय में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। विकास मार्ग पर स्थित इमारत की दूसरी मंजिल पर अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जिससे हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
आग की भीषणता को देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस की कई गाड़ियां तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं। अग्निशमनकर्मी आग पर काबू पाने और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, 'विकास मार्ग स्थित शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली है। अग्निशमन गाड़ियां तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं।'

