कुलजीत सिंह चहल ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए पौधे
दिल्ली, 31 मई - NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सामुदायिक केंद्र, मालचा मार्ग में पौधे लगाए।
NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा, "एक पेड़ मां के नाम, प्रधानमंत्री ने यह सोच दी जो एक संकल्प बन गई...यहां पेड़ लगाने की पहल की गई है। यहां के साथी पहले भी इस अभियान के तहत वृक्षारोपण कर चुके हैं और वृक्षारोपण एक आदत के रूप में करते हैं। यहां के लोगों के जो मुद्दे हैं, उसे लेकर भी हमने चर्चा की... मैं सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जो प्रधानमंत्री के संकल्प का हिस्सा बन रहे हैं। इस संकल्प के तहत हम हर रविवार को काम करते हैं और आज हमारा 26वां रविवार है। इसके साथ-साथ पक्षियों को पीने का पानी मिले, उसके लिए छोटे-छोटे मटके, मिट्टी के बर्तन लगाने का संकल्प लिया गया है।

