दिल्ली-NCR में बदला मौसम: कई इलाकों में बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

नई दिल्ली, 28 मई - दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम ने शाम होते ही अचानक करवट ले लिया। राजधानी और इससे सटे कई शहरों में तेज बारिश हुई। लोगों की दिनभर की भीषण गर्मी से राहत मिली। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विभाग ने दिल्ली में मध्यम से गंभीर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

आईएमडी के मुताबिक, बारिश के दौरान हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जबकि कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि रातभर गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
 

 
#दिल्ली-NCR