आईपीएल 2026 में आरसीबी-गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल आज
अहमदाबाद 31 मई 28 मार्च से शुरू हुई जंग आज खत्म होगी. यह जंग 10 टीमों के बीच एक ट्रॉफी को लेकर चल रही थी, जिसमें अब मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होगा. आरसीबी के पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का मौका है. वहीं शुभमन गिल कप्तान के तौर पर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहेंगे. दोनों ही टीमों ने लीग स्टेज में टॉप-2 में फिनिश किया था. इसके बाद क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात को हरा दिया था. अब फाइनल में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने हैं.
#आईपीएल 2026 में आरसीबी-गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल आज

