जयराम ठाकुर ने हिमाचल नगर निगम चुनाव के नतीजों पर दिया बयान 

मंडी, 31 मई - हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने हिमाचल नगर निगम चुनाव के नतीजों पर कहा, "मैं मंडी की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने यहां मंडी नगर निगम में एक तरफा जनादेश भाजपा के पक्ष में दिया है। जिस प्रकार से यह 4 साल का कांग्रेस का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनआक्रोश है और इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय के चुनाव टालने की कोशिश कर रहे थे। अभी जो चुनाव का परिणाम आया है, उसमें मंडी और धर्मशाला में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा जीती है। 

#जयराम ठाकुर