जयराम ठाकुर ने हनुमान जयंती के अवसर पर जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की
शिमला, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हनुमान जयंती के अवसर पर जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उन्होंने कहा, "हनुमान जयंती पर सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचे हैं। हनुमान जी हम सबकी रक्षा करें सभी को शक्ति दें, प्रदेश के आगे बढ़ने के लिए बल दें, मैं ऐसी कामना करता हूं।"
विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की बधाई दी
शिमला, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हनुमान जयंती के अवसर पर जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "मैं सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। मैं कमाना करता हूं प्रभु राम और हनुमान का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। प्रदेश में जो दिक्कतें आई हैं उससे प्रदेश को बाहर निकाला जा सके। प्रदेश में खुशहाली हो।"
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हनुमान जयंती पर हुए नतमस्तक
शिमला, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "आज हनुमान जयंती है। निश्चित रूप से हनुमान से जो हमें प्रेरणा मिलती है उसके संदर्भ में मत्था टेकने आए हैं।"