मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को किया संबोधित
बिजनौर, 1 जून - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों, पूर्व सैनिकों और पट्टेदारों को भूमि स्वामित्व अधिकार प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।
एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, " पाकिस्तान से आए हुए जिन परिवारों की पुश्तैनी संपत्तियों पर कब्जा किया गया था, दशको बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। चौथी पीढ़ी में हमने उन विस्थापित परिवारों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक दिया है। इनकी संख्या 1645 है यानी कुल मिलाकर 8 से 10 हजार लोगों को आज ये कागजात प्राप्त हो रहे हैं।
#मुख्यमंत्री
# योगी आदित्यनाथ
# जनसभा

