श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू में हुई अहम बैठक


नई दिल्ली 1 जून - 3 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर जम्मू में मंडलायुक्त (डिविजनल कमिश्नर) जम्मू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।यह बैठक जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप में हो रही है, जिसमें डिविजनल कमिश्नर जम्मू, आईजीपी जम्मू, ट्रैफिक पुलिस, सीआरपीएफ, प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।बैठक में श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने तथा यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जा रही है।
अधिकारियों द्वारा यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

#श्री अमरनाथ यात्रा