जोबनजीत की कथित गैर-कानूनी गिरफ्तारी मामला : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
नई दिल्ली 1 जून - शिरोमणि अकाली दल ने जोबनजीत की कथित गैर-कानूनी गिरफ्तारी के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए DGP, SSP मजीठा और SHO को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह भी पूछा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन क्यों नहीं किया गया। मामले की अगली सुनवाई कल होगी।
#जोबनजीत

