राहुल गांधी राजस्थान पहुंचे ,संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन होगा
अजमेर : 1 जून -लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अजमेर जिले के पुष्कर दौरे पर रहेंगे, जहां उनका करीब सात घंटे का कार्यक्रम निर्धारित है. राहुल गांधी सुबह 10 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा 11 बजे पुष्कर स्थित रिजॉर्ट पहुंचेंगे. दौरे का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान के तहत पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन करना है. राहुल गांधी लगभग पांच घंटे तक राजस्थान और दिल्ली के जिला अध्यक्षों तथा कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान संगठन विस्तार, पार्टी की रीति-नीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक मजबूती जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.
जिला अध्यक्षों के साथ होगा सीधे होगी बातचीत
राहुल गांधी कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान और दिल्ली के जिला अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे. करीब पांच घंटे तक चलने वाली इस बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों से संगठन की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी. बैठक में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मॉडल को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श होने की संभावना है. जिला अध्यक्षों के अब तक के कार्यों और प्रदर्शन की समीक्षा भी की जा सकती है.

