उत्तर प्रदेश:मार्को रूबियो और उनकी पत्नी जेनेट डी. रूबियो ताजमहल देखने पहुंचे


लखनऊ , 25 मई - अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और उनकी पत्नी जेनेट डी. रूबियो आगरा के ताजमहल पहुंचे।अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर आए हैं। सोमवार को वह विश्‍व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार करने आगरा आए। उनके साथ पत्‍नी जेनेट डी. रूबियो भी थीं। दोनों ताजमहल देखने के बाद काफी खुश नजर आए। उन्‍होंने यहां डायना बेंच पर बैठकर तस्‍वीरें भी खिंचाई। इस मौके पर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे।

#उत्तर प्रदेश