कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने किया मतदान
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए वजुथकाड स्थित गवर्नमेंट लोअर प्राइमरी स्कूल (कॉटन हिल) में अपना वोट डाला।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जोरहाट में किया मतदान
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जोरहाट के डीसीबी गर्ल्स हाई स्कूल में अपना वोट डाला। उन्होंने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि लोगों में भारी उत्साह है और वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए एक नए असम का निर्माण करेंगे।
मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने किया मतदान
मलयालम सुपरस्टार ममूटी और उनकी पत्नी सुल्फाथ कुट्टी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपना मतदान किया। दोनों ने कोच्चि के क्राइस्ट किंग कॉन्वेंट स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
#कांग्रेस सांसद शशि थरूर

