राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 10 प्रत्याशियों की सूची; गुजरात से चार, राजस्थान-MP से 2-2 उम्मीदवार घोषित
नई दिल्ली, 4 जून - भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग राज्यों के राज्यसभा चुनाव और ओडिशा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के दिग्गज नेता तरुण चुग को नई जिम्मेदारी दी गई है। आज एक बड़ा फैसला लेते हुए बीजेपी हाईकमान ने तरुण चुग को मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपना ऑफिशियल उम्मीदवार घोषित किया है। नई दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अलग-अलग राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें मध्य प्रदेश कोटे से तरुण चुग के नाम पर मुहर लगी है। उनके साथ रजनीश अग्रवाल को भी मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है।
#राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 10 प्रत्याशियों की सूची; गुजरात से चार
# राजस्थान-MP से 2-2 उम्मीदवार घोषित

