DMK 8 जून को होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में नहीं होगी शामिल

चेन्नई, 4 जून: DMK का कहना है, "...DMK कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए जो तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा DMK के साथ किए गए विश्वासघात से गहरे आहत हैं और इन्हीं भावनाओं के चलते, DMK 8 जून को नई दिल्ली में होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होगी; खासकर इसलिए, क्योंकि यह एक ऐसी बैठक है जिसमें कांग्रेस पार्टी भी हिस्सा लेगी। हालांकि DMK इस बैठक में शामिल नहीं होगी, फिर भी वह हमेशा की तरह, देश के कल्याण से जुड़े उन मुद्दों पर अपनी आवाज़ उठाती रहेगी, जिन्हें बैठक में शामिल अन्य पार्टियों द्वारा उठाया जा सकता है..."।

#DMK