पीएम मोदी ने वेनेज़ुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ से की मुलाकात
नई दिल्ली, 4 जून - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने सहयोग के नए रास्ते तलाशने के उद्देश्य से व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने 'ग्लोबल साउथ' के हितों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। X पर एक पोस्ट में बैठक का विवरण साझा करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और ऊर्जा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य सेवा, ऑटोमोबाइल सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते तलाशे।" उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत और वेनेज़ुएला ने अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने तथा 'ग्लोबल साउथ' के हितों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

