दिल्ली अग्निकांड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की आर्थिक मदद की घोषणा
नई दिल्ली, 3 जून - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आग लगने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहे हैं।
इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि हर मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से 2 लाख रुपये की एक्स-ग्रेसिया सहायता दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
#PM Narendra Modi
# Delhi News

