"प्यासे व्यक्ति को पानी ज़रूर पिलाएं", PM मोदी ने की देशवासियों से अपील
नई दिल्ली, 27 मई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से देश भर में बढ़ते तापमान के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों को हाइड्रेटेड रहने, बाहर निकलते समय अपने साथ पानी रखने और ज़रूरतमंदों की मदद करने की सलाह दी, क्योंकि कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर अर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, "देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, और इसके साथ ही, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में गर्मी से होने वाली कई मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। मैं अपने सभी साथी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे जितना हो सके, उतनी सावधानियां बरतें।"
"कृपया खुद को हाइड्रेटेड रखें और जब भी अपने घरों से बाहर निकलें, तो अपने साथ पानी ज़रूर रखें। ऐसे मौसम में, आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बनती है। अगर मुमकिन हो, तो किसी भी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी ज़रूर पिलाएं। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूंगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।"

