दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 3 जून - दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रीन नाम के एक रेस्टोरेंट में आज सुबह लगी आग में दस लोगों की मौत हो गई है। रेस्टोरेंट के बेसमेंट से लोगों को गंभीर हालत में बचाया गया। जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह 5 मंजिला बिल्डिंग है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग की खबर सुबह 9:45 बजे मिली। बेसमेंट से निकाले गए तीन लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई और बचाव का काम अभी भी जारी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। वहां का शीशा टूटने पर आग बेसमेंट की तरफ फैल गई।

#Breaking News