सीएम मान ने महकप्रीत कौर और कोमलप्रीत कौर को दी बधाई

चंडीगढ़, 3 जून – मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर महकप्रीत कौर और कोमलप्रीत कौर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की बेटियों ने एक बार फिर इतिहास रचा है और पूरे देश में राज्य का नाम रोशन किया है। हमारी टैलेंटेड बेटी महकप्रीत कौर ने 'एयर फोर्स एकेडमी' से देश में पहली (1st) रैंक हासिल की है और कोमलप्रीत कौर ने 'नेशनल डिफेंस एकेडमी' (NDA) से 18वीं रैंक हासिल की है।

इस बड़ी और गर्व वाली कामयाबी के लिए दोनों लड़कियों, उनके माता-पिता और टीचर साथियों को दिल से बधाई। पंजाब की बेटियां ऐसे ही उड़ान भरें और ऊंचाइयां छुएं, 'आपकी सरकार' हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। बहुत बढ़िया बेटा, खूब तरक्की करो, हमारी दुआएं तुम्हारे साथ हैं।

#CM Bhagwant Mann