मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के किसानों के लिए बड़े फैसले लिए

चंडीगढ़, 2 जून, 2026- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के किसानों के लिए बड़े फैसले लिए हैं। 26 साल पुराने KCC सिस्टम में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। पंजाब सरकार ने अब पूरे प्रोसेस को डिजिटल कर दिया है। गेहूं की फसल के लिए क्रेडिट लिमिट 24,380 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति एकड़ कर दी गई है। पहली बार KCC में पराली मैनेजमेंट के लिए ₹2,000 प्रति एकड़ का अलग से प्रावधान किया गया है।

गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए उनके लिए क्रेडिट लिमिट बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति एकड़ कर दी गई है। सब्जियों और बागवानी फसलों के लिए क्रेडिट लिमिट 32,000 रुपये से बढ़ाकर 1.57 लाख रुपये प्रति एकड़ कर दी गई है। ड्रैगन फ्रूट, बांस, पॉप्लर और लेमनग्रास जैसी फसलों को पहली बार KCC में शामिल किया गया है। किसानों को अब 6 साल के लिए KCC की मंजूरी मिलेगी, हर साल लिमिट बढ़ेगी। किसान ATM, UPI और डिजिटल बैंकिंग के ज़रिए आसानी से अपना पैसा निकाल सकेंगे।

#CM Bhagwant Mann