मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट बैठक में लिए कई अहम फैसले
चंडीगढ़, 30 मई- मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। प्रेस काॅन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पंजाब में ठेकेदारी सिस्टम खत्म होगा और इसके लिए विधानसभा में दो कानून लाने का निर्णय लिया गया है। इससे 65,048 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। बैठक में आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों की सीधी भर्ती की तैयारियों पर चर्चा की गई।
#CM Bhagwant Mann

