सीएम मान ने बटाला बस हादसे पर जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
चंडीगढ़, 22 मई - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बटाला में हुए भयानक हादसे पर दुख जताया है। X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, 'बटाला में सेखवां पुलिस स्टेशन के पास बस पलटने की खबर बहुत दुखद है। इस हादसे में हुई दो मौतों पर मैं गहरा दुख व्यक्त करता हूं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दें।'
#CM Bhagwant Mann
# Bus Accident

