प्रधानमंत्री आप विदेश दौरा कर लोगों को बचत का संदेश दे रहे हैं- CM मान
चंडीगढ़, 16 मई - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नगर निगम चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम सभी प्रोसेस पर नज़र रखेंगे और किसी भी योग्य नागरिक का वोट नहीं कटेगा। उन्होंने कहा कि हम SIR को लेकर पंजाब में नेगेटिविटी नहीं फैलने देंगे और हम चुनाव आयोग के भी संपर्क में हैं।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों को बचत का संदेश देने के बाद विदेश घूम रहे हैं और उन्हें विश्व गुरु बनना था, लेकिन उन्होंने दुनिया को चेला बना दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद 'वर्क फ्रॉम होम' किया और चुनाव खत्म होने के बाद महंगाई बढ़ा दी गई।
#CM Bhagwant Mann
# SIR

