मंत्री डॉ. रवजोत सिंह बोरवेल से निकाले गए बच्चे का हाल जानने अस्पताल पहुंचे

 

होशियारपुर, 16 अप्रैल- कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह चक समाना कुल्लिया में बोरवेल से निकाले गए बच्चे का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि आज हमारे विधानसभा क्षेत्र के गांव चक समाना कुल्लिया में एक बहुत ही चिंताजनक घटना हुई, जहां एक 3 साल का मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया था, लेकिन भगवान की कृपा और प्रशासन की मुस्तैदी से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद डॉक्टरों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बच्चे के इलाज में कोई कमी न छोड़ी जाए और उसे सबसे अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं।

हम बच्चे के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करते हैं। मैं उन सभी लोगों और बचाव टीम का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इस मुश्किल समय में उसका साथ दिया।

#मंत्री डॉ. रवजोत सिंह बोरवेल