नॉर्वे में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन: 18 मई को पीएम नॉर्वे पहुंचेंगे, समिट में करेंगे शिरकत
ओस्लो , 16 मई , प्रधानमंत्री अपनी यूरोप यात्रा के दौरान नॉर्वे भी जाएंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 43 वर्षों में पहली नॉर्वे यात्रा होगी। वहां वह पीएम योनास गार स्टोरे के साथ व्यापार, निवेश, ब्लू अर्थव्यवस्था, हरित प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष सहयोग पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री भारत-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट को भी संबोधित करेंगे। 19 मई को ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के पीएम भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार नॉर्डिक देश प्रौद्योगिकी, नवाचार, डिजिटलीकरण और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के अहम साझेदार बनकर उभरे हैं।
#पीएम नॉर्वे
#नॉर्वे

