सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

नई दिल्ली , 14 मई CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल 1 साल तक बढ़ा दिया गया है। सरकार ने  नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी। सूद का कार्यकाल 24 मई को खत्म होना था।इससे पहले मंगलवार को पीएम आवास पर नए CBI डायरेक्टर के सिलेक्शन पर बैठक हुई थी। इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मुख्य न्यायधीश (CJI) सूर्यकांत और राहुल गांधी शामिल हुए थे।
बैठक के बाद राहुल ने सिलेक्शन प्रक्रिया पर अपनी असहमति जताई। राहुल ने सोशल मीडिया पर एक लेटर शेयर कर आरोप लगाया कि चयन के लिए जिन 69 उम्मीदवारों की लिस्ट दी है। उनकी डिटेल उपलब्ध नहीं कराई।
राहुल ने कहा- CBI डायरेक्टर का सिलेक्शन प्रोसेस सिर्फ एक फॉर्मेलिटी बना दिया गया। मैं इस पक्षपातपूर्ण काम में शामिल होकर अपनी संवैधानिक ड्यूटी से पीछे नहीं हट सकता। लेकिन कड़े शब्दों में अपनी असहमति जताता हूं।

#सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद