लुधियाना पुलिस ने 132 साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया
लुधियाना, 16 मई- लुधियाना पुलिस ने 132 साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के पास से 1 करोड़ 7 लाख रुपये कैश बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 19 लग्जरी कारें, 239 मोबाइल और 98 लैपटॉप जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 300 से ज़्यादा बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। मास्टरमाइंड दिल्ली और गुजरात के रहने वाले हैं।
#Ludhiana News
# Cyber Alert

