पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने डेरा ब्यास प्रमुख से की मुलाकात

ब्यास, 30 मई– पंजाब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आदरणीय प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आदरणीय प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस पवित्र और सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान, मैंने पंजाब की प्रगति, शांति और लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की, और बाबा जी से मार्गदर्शन तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

#BJP
# Kewal Singh Dhillon