सूरत: दो बसों की जोरदार टक्कर, एक के उड़े परखच्चे, दूसरे में लगी आग, 6 की मौत
सूरत, 2 जून - गुजरात के सूरत ज़िले के बारडोली क्षेत्र में उवा गांव के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महाराष्ट्र नंबर की दो सरकारी बसों के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद एक बस में आग लग गई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्रियों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शाम करीब 4 बजे के बाद हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बसों के बीच भीषण भिड़ंत हुई, जिसके बाद एक बस डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा गिरी और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
#सूरत: दो बसों की जोरदार टक्कर
# एक के उड़े परखच्चे
# दूसरे में लगी आग
# 6 की मौत

