प्रधानमंत्री ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से की मुलाकात

नई दिल्ली, 1 जून - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। म्यांमार के राष्ट्रपति भारत की चार-दिवसीय यात्रा पर है और उनके साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और कारोबारी नेता शामिल हैं। म्यांमार, दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) का भी सदस्य है।

#PM Narendra Modi
# U Min Aung Hlaing