Kolkata में तेज हवाओं के साथ बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
कोलकाता, पश्चिम बंगाल,- 5 जून , पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। पिछले कई दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग परेशान थे, लेकिन बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के चलते शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया।
#Kolkata

