अब जालंधर नहीं आएगी, लुधियाना और दिल्ली के बीच चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन
जालंधर, 5 जून (दविंदर) - रेलवे विभाग ने जालंधर शहर से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में एक नया आदेश जारी किया है। यह ट्रेन अब दिल्ली से जालंधर शहर तक नहीं आएगी। इसके बजाय, यह अब लुधियाना और दिल्ली के बीच चलेगी। इस ट्रेन का रूट छोटा कर दिया गया है (शॉर्ट टर्मिनेट)। जालंधर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। आपको बता दें कि पहले यह ट्रेन सुबह जालंधर शहर से दिल्ली के लिए निकलती थी, लेकिन अब यह लुधियाना होकर जाएगी और दिल्ली से केवल लुधियाना तक ही आएगी।
#Intercity Express Train

