तमिलनाडु: बीजेपी ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा


नई दिल्ली 5 जून - BJP के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने तमिलनाडु के एक्स-स्टेट प्रेसिडेंट के अन्नामलाई का पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इस फैसले के बाद तमिलनाडु बीजेपी की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. उन्होंने दो जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी.

सिंघम नाम से जाने जाते हैं अन्नामलाई

पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई, जिन्हें उनके समर्थक सिंघम के नाम से जानते हैं, ने 2020 में भाजपा का दामन थामा था। इसके एक वर्ष बाद उन्हें तमिलनाडु भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। हाल ही में उनकी दिल्ली यात्रा और भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

#तमिलनाडु
# बीजेपी