लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को मिलेगी एसएसजी सुरक्षा
नई दिल्ली 5 जून - नई व्यवस्था के तहत लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को मिल रही जेड प्लस (Z+) श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई है। अब दोनों को पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते विशेष सुरक्षा दल (SSG) अधिनियम 2010 के तहत एसएसजी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस सुरक्षा व्यवस्था में बी-सैप के हाउसगार्ड, बुलेटप्रूफ वाहन, पटना पुलिस के अंगरक्षक तथा वाहन एस्कॉर्ट पायलट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
#लालू प्रसाद

