राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई और आंधी चली


जयपुर  5 जून -   राजस्थान के पूर्वी एवं पश्चिमी भागों के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि इस दौरान धूलभरी आंधी भी चली। मौसम विभाग के अनुसार, फलौदी सहित पश्चिमी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर रात के समय गर्मी रही।

#राजस्थान