IND vs AFG Test : यशस्वी जायसवाल के रूप में टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा ; भारत का स्कोर 41/1
मुल्लांपुर 6 जून - भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
शनिवार को मैच का पहला दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया।टीम इंडिया ने पहली पारी में बिना नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट आज यानी शनिवार, 6 जून से मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। मानव सुथार डेब्यू करने जा रहे हैं। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने भारत को सधी हुई शुरुआत दी है। दोनों बल्लेबाज शानदार खेल दिखा रहे हैं। पहले आधे घंटे का खेल भारत के नाम रहा है। भारत को पहला झटका 41 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है, जिन्हें सलीम सैफी ने 24 के निजी स्कोर पर आउट किया। अब केएल राहुल का साथ देने साई सुदर्शन नंबर-3 पर आए हैं।
यह टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का हिस्सा नहीं है, ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया इसे आगे की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए खेलेगी। भारत को WTC में श्रीलंका का दौरा करना है, जहां की स्पिनफ्रेंडली पिचों के लिए खिलाड़ी अभी से तैयारी कर सकते हैं। भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में कुछ नए चहरों को डेब्यू का मौका मिल सकता है। इसमें सबसे ऊपर हर्ष दुबे का नाम है। दुबे के नाम रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे अधिक 69 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वह वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के साथ भारतीय स्पिन अटैक को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

