अमित शाह ने जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी का किया उद्घाटन 

नई दिल्ली, 11 जुलाई - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "हमने हर पुस्तकालय को स्कूलों के साथ जोड़ने का प्रयास किया है... एक बार युवा पढ़ने की आदत बना लेते हैं तब वे अच्छे बुरे को स्वयं पहचान लेते हैं। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप जो सोचते हैं उसे संचित किए हुए ज्ञान से समृद्ध कीजिए... मेरा दिल्ली सरकार से आग्रह है कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत जितने पुस्तकालय हैं, उन सभी को एक दूसरे के साथ जोड़िए और स्कूलों को इनके साथ जोड़ने की योजना बनाइए। 

 
#अमित शाह
# उद्घाटन