डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर PM मोदी ने दिया बयान 

नई दिल्ली, 6 जुलाई - डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज देश और पश्चिम बंगाल की धरती अपने महान सपूत और देशभक्त, भारत की अखंडता के लिए समर्पित व्यक्ति का श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रही है। मैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करता हूं और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती को हमारी सरकार 2 वर्षों के राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मना रही है। यह पिछले वर्ष 6 जुलाई को शुरू हुई थी और अगले वर्ष 6 जुलाई तक चलेगी। 
  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोई भी विचार केवल स्थापना से अमर नहीं होता बल्कि वह तब अमर होता है जब पीढ़िया उसे अपने जीवन से सींचती हैं। भारतीय जनसंघ के उस छोटे से दिए को जलाए रखने के लिए कई कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया। लाखों कार्यकर्ताओं के तप और समर्पण ने उस दिए को कभी बुझने नहीं दिया। जो कभी भारतीय जनसंघ था, वह आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति बनकर जनसेवा कर रहा है। 

 
#डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
# PM मोदी