Bihar: खान सर के कोचिंग में तोड़फोड़ के आरोपी की होटल में संदिग्ध मौत
पटना, 14 जून - ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रिंस यादव का नाम फैजल खान सर की कोचिंग में हुई तोड़फोड़ के मामले में दर्ज एफआईआर में शामिल था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह नेपाल भाग गया था। जानकारी के अनुसार, नेपाल के एक होटल में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव के साथ नेपाल गए अन्य लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है और मामले की जांच जारी है।
#Bihar
# खान सर

