जम्मू के डिविज़नल कमिश्नर रमेश कुमार ने 'जम्मू हाई फाइव रन' को दिखाई हरी झंडी 

जम्मू, जम्मू-कश्मीर, 14 जून - जम्मू के डिविज़नल कमिश्नर रमेश कुमार ने 'जम्मू हाई फाइव रन' को हरी झंडी दिखाई।
जम्मू के डिविज़नल कमिश्नर रमेश कुमार ने कहा, "यह एक अच्छा प्रयास है। यहां जम्मू के युवा आए हैं जो मैराथन में दौड़ रहे हैं जिससे वे स्वस्थ भी रहेंगे। उप राज्यपाल की ओर से 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' चलाया गया है। नशे की बीमारी हमारे समाज में आ गई है। कार्यक्रम के द्वारा लोगों को उसके प्रति जागरूक किया जा रहा है कि कैसे नशा समाज को बर्बाद कर रहा है और इसके खिलाफ हमें आगे आना है... ये एक अच्छा प्रयास है। इस मैराथन से युवाओं को एक मंच मिल पाता है। 

#जम्मू
# रमेश कुमार