दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने यमुना घाट पर किया श्रमदान
नई दिल्ली, 14 जून - दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने 'यमुना रिवरफ्रंट क्लीनलिनेस कैंपेन 2026' के तहत यमुना घाट पर श्रमदान किया।
दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का हमेशा से यह आदेश रहा, स्पष्ट हमें निर्देश रहे, हमारे गृह मंत्री की निरंतर बैठकें, हर अंतराल पर उनका अपडेट लेना और मुख्यमंत्री का सहयोग, जब इतना आशीर्वाद हमें मिल रहा है तो मां यमुना को साफ करने से हमें कोई नहीं रोक सकता। तीन साल के बाद आपको मां यमुना में बहुत बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा। सुबह से हजारों लोग यहां पर हमारे साथ मौजूद हैं। ये बहुत अच्छा कार्य है। सरकार अपनी ओर से प्रयास कर रही है। जन भागीदारी भी इसमें शामिल हो ऐसा हमारा प्रयास था।
#दिल्ली
# परवेश वर्मा
# यमुना घाट

