फेसबुक और इंस्टाग्राम हुआ डाउन, लाखों यूजर्स को हो रही परेशानी

नई दिल्ली, 12 जून - सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम ने तकनीकी आउटेज यानी सर्वर डाउन का सामना किया। शुक्रवार शाम अचानक मेटा के मुख्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डाउन हो गए। यूजर्स को स्क्रॉलिंग और पोस्ट करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत समेत दुनियाभर के लाखों यूजर्स ने इस तकनीकी समस्या का सामना किया। दोपहर बाद से ही यूजर्स को इन ऐप्स को एक्सेस करने और इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 
 

 
#फेसबुक
# इंस्टाग्राम