दिल्ली: केदार बिल्डिंग में मौजूद पीजी की चौथी मंज़िल पर लगी आग
नई दिल्ली, 11 जून - सब्जी मंडी इलाके की केदार बिल्डिंग में मौजूद एक पीजी की चौथी मंज़िल पर भीषण आग लग गई। मौके पर फायर टेंडर मौजूद हैं।
अग्निशमन अधिकारी गिरिराज प्रसाद मीना ने कहा, "4:40 पर आग लगने की सूचना मिली थी। 2 गाड़ी मौके पर भेजी गई। रास्ता बहुत संकड़ा है और आग चौथी मंजिल पर थी। छत से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। LPG लीक के कारण आग लगने की संभावना है। फायर सेफ्टी के लिए हमें अंदर कुछ नहीं दिखा।
#दिल्ली
# केदार बिल्डिंग
# पीजी
# आग

