निशिकांत दुबे ने दिल्ली में होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक पर दिया बयान
दिल्ली, 7 जून - भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 8 जून को दिल्ली में होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा, "INDI गठबंधन में है कौन अब? CPM कह रही है कि हम साथ नहीं है। मैं रांची से आ रहा हूं जहां JMM कह रही है कि हम दूसरा उम्मीदवार देंगे, DMK अलग सीट पर बैठ गई है और तृणमूल कांग्रेस का कुछ अता-पता ही नहीं है। इस गठबंधन का कोई अस्तित्व ही नहीं है।
#निशिकांत दुबे
# दिल्ली

