घरेलू LPG सिलेंडर हुआ 29 रुपये महंगा

नई दिल्‍ली, 7 जून - LPG घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। तीन महीने में यह तीसरी बार है, जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। देश में रसोई गैस (LPG Cylinder Price) की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई दरें आज से लागू हो जाएंगी। बिहार की राजधानी पटना में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपये से ऊपर पहुंच गए हैं।  
14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत लखनऊ में 979.50 रुपये, नोएडा 939.50 रुपये, पटना 1031.50 रुपये, जयपुर 945.50 रुपये, चंडीगढ़ 951.50 रुपये, गुरुग्राम 950.50 रुपये और मुंबई में 941.50 रुपये हो गई हैं। तीन महीने में यह दूसरी बार है, जब एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया था।

#LPG सिलेंडर