भारत में पहली बार हो रही एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप

नई दिल्ली, 4 जून - भारत में पहली बार आयोजित होने जा रही एशियन सीनियर फेंसिंग चैंपियनशिप में पाकिस्तान हिस्सा नहीं लेगा। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन दोनों देशों ने अपने खिलाड़ियों की प्रविष्टियां नहीं भेजीं। एफएआई के महासचिव राजीव मेहता ने गुरुवार को बताया कि चैंपियनशिप के लिए प्रविष्टियां भेजने की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है और अब विभिन्न देशों के खिलाड़ियों व अधिकारियों के लिए वीजा प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा, 'हमने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को प्रतियोगिता में भाग लेने का निमंत्रण दिया था, लेकिन उन्होंने अपने फेंसर नहीं भेजने का फैसला किया।'

 
#भारत
# एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप