झारखंड में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा - निशिकांत दुबे

दिल्ली, 15 अक्टूबर - भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड में भाजपा दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। आदिवासियों का जनसंख्या 45% से घटकर 27-28% पर आ गई है। अगली जनगणना तक यह 22% तक रह जाएगी। पूरे देश में मुसलमान 4% बढ़े हैं, हमारे यहां(झारखंड) पर मुसलमान 15-16% से बढ़े हैं। ये बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं, उन्हें भगाएंगे। NRC लागू करेंगे। आदिवासियों की जो ज़मीन मुसलमानों ने ले ली है उसे वापस आदिवासियों को दिलाएंगे।