आजम खां का छलका दर्द: ईडी की अभिरक्षा में लखनऊ जाने के दौरान बोले- बच्चों को शिक्षित करना ही मेरा अपराध था

नई दिल्ली, 12 नवंबर - समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने ईडी की अभिरक्षा में एक बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा देना अपराध था। आजम खां ने बताया कि उन्होंने एक विश्वविद्यालय और कई स्कूल बनाए। उनके अनुसार, एक मुस्लिम द्वारा शिक्षा का मंदिर बनाना ही गलती थी। उन्होंने अपने इन प्रयासों को अपराध बताया। ईडी कोर्ट से मिली चार दिन की रिमांड पर आजम खां को लखनऊ लेकर जा रही है।
जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आजम खां को ईडी की विशेष अदालत ने चार दिन की रिमांड पर भेजा है। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ईडी की टीम फोर्स के साथ डासना स्थित जिला कारागार पहुंची और आजम खां को अपनी अभिरक्षा में लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने जिला कारागार में कोर्ट के आदेश तामील कराए।

#ईडी
# लखनऊ